क्लासिकल डांसर
बिरजू महाराज का वास्तविक नाम बृजमोहन नाथ मिश्रा है इनका जन्म 9 फरवरी 1938 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ।
बिरजू महाराज भारतीय नृत्य ‘कत्थक’ के आचार्य और लखनऊ के ‘कालका बिंदादीन’ घराने के एक मुख्य प्रतिनिधि हैं।
उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ (1986) और कालीदास सम्मान समेत अनेक पुरस्करों से सम्मानित किया गया। उन्हें ‘बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय’ और ‘खेरागढ़ विश्वविद्यालय’ से ‘डॉक्टरेट’ की मानद उपाधि भी मिल चुकी है।